Janani Suraksha Yojana 2023: नेशनल हेल्थ प्रोग्राम (NHM) के अंतर्गत 2005 में जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई थी। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी द्वारा की गई थी। अभी इस योजना को शुरू हुए लगभग 18 साल हो चुके हैं। Janani Suraksha Yojana 2023 का संचालन नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हमारे देश में बीपीएल परिवार की महिलाओं और होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। इस आर्टिकल में हम जननी सुरक्षा योजना से जुड़े सभी पहलुओं पर बात करेंगे। तो आइए जानते हैं जननी सुरक्षा योजना 2023 क्या है, इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है और जननी सुरक्षा योजना की क्या-क्या फायदे हैं:

Janani Suraksha Yojana 2023: जाने इस योजना के बारे में
हमारे देश में प्रेगनेंसी की दर बाकी सभी देशों के बजाय बहुत ज्यादा है। खासकर गरीब पिछड़े वर्ग की महिलाएं जानकारी के अभाव में या फिर पैसे नहीं होने की वजह से कम उम्र में ही प्रेग्नेंट हो जाती है। ऐसे में इन महिलाओं को प्रेगनेंसी जैसे क्रिटिकल समय में भी मेहनत मजदूरी करनी पड़ती है। इसी कारण से यह महिलाएं अपनी और अपने होने वाले बच्चे की हेल्थ का ध्यान नहीं रख पाती हैं। इन्हीं गरीब एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत ऐसी सभी महिलाओं को सरकार की तरफ से फ्री चेकअप और दवाओं के साथ कुछ धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाती है। इस धनराशि का उपयोग यह महिलाएं अपने खानपान को बेहतर बनाने के लिए करती हैं।
Janani Suraksha Yojana 2023 में भारत सरकार द्वारा रूरल ओर अर्बन दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू की है। आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी की सहायता से इस योजना का लाभ इन महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है। National health program के तहत ऐसी सभी महिलाओं को फ्री मेडिकल चेक अप, free दवाएं और ₹1400 तक की धनराशि दी जा रही है। इसके अलावा भी समय-समय पर asha workers और medical camp के द्वारा इन महिलाओं का हेल्थ चेकअप किया जाता है।
Janani Suraksha Yojana 2023: रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको पता होना चाहिए कि यह योजना सिर्फ बीपीएल यानी बेलो पॉवर्टी लाइन की महिलाओं के लिए ही है। पहले जब इस योजना की शुरुआत की गई थी उस समय इसका उद्देश्य सिर्फ रूरल एरिया की गरीब महिलाओं का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना था। अब इसका लाभ अर्बन यानी शहरी क्षेत्र की गरीब महिलाएं भी ले सकती हैं। इसका रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नेशनल हेल्थ प्रोग्राम के ऑफिशियल पोर्टल nhp.gov.in पर जाना होता है। आप किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर इस योजना के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
और पढ़ें:-
- NHSRCL Recruitment 2023: Check Notification and Apply Online@nhsrcl.in
- Kusum Solar Pump Yojana Apply Online 2023 registration, login, last date @mahaurja.com kusum registration
Janani Suraksha Yojana के यह रजिस्टर करने का प्रोसेस नीचे दिया गया है:
- यह योजना सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा डायरेक्टली चलाई जा रही है।
- गांव और शहर दोनों ही जगह पर इसका संचालन आशा वर्कर्स और एएनएम के द्वारा किया जा रहा है।
- इसका रजिस्ट्रेशन आमतौर पर आशा वर्कर्स द्वारा कर दिया जाता है।
- फिर भी अगर आप का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है तो आप अपने नजदीकी पीएचसी या सीएचसी हेल्थ सेंटर पर जाकर करवा सकते हैं।
- Registration हो जाने के बाद में इस योजना का लाभ आपको मिलना शुरू हो जाएगा।
Janani Suraksha Yojana: जरूरी डाक्यूमेंट्स
जैसा आप सभी को पता है यह योजना गरीब और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इसलिए इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की रिक्वायरमेंट होती है। Janani Suraksha Yojana documents की लिस्ट नीचे दी गई है:
- आपका Aadhar card
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- BPL certificate
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
Janani Suraksha Yojana 2023 के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं
माता और होने वाले बच्चे की हेल्थ सुनिश्चित करने के लिए योजना की शुरुआत की गई थी। उन सभी महिलाओं को जो गरीबी की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं और खानपान और दवाओं का खर्च नहीं उठा पाती है इस योजना के तहत बहुत सी सुविधाएं दी जा रही हैं।
- Free health checkup
- Asha workers द्वारा नियमित देखरेख
- Free medicine
- टीटी इंजेक्शन
- IFA टेबलेट
- Delivery के बाद 14 हफ्ते तक बच्चे की देखरेख
- बच्चे को समय-समय पर सभी टिक्के लगाना सुनिश्चित करना
- अगर बच्चा बीमार है तो उसके लिए फ्री चिकित्सा और दवाइयां
- बच्चे के पोषण के लिए धनराशि
- Janani Suraksha Yojana के तहत माता के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट मनी ट्रांसफर
- समय-समय पर कैंप लगाकर ऐसी सभी महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की कोशिश
Janani Suraksha Yojana 2023: Rural and Urban
गरीब प्रेग्नेंट महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही है योजना दो भागों में डिवाइड की गई है। रूरल और अर्बन। रूरल जननी सुरक्षा योजना गांव के गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए है वही अर्बन जननी सुरक्षा योजना शहरी क्षेत्र कि गरीब महिलाओं के लिए है। हालांकि दोनो क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह योजना समान लाभदायक है लेकिन गांव की महिलाओं के लिए चिकित्सा सुविधा बहुत कम होने के कारण उन्हें मिलने वाली धनराशि अधिक होती है।
Rural Janani Suraksha Yojana में गरीब महिलाओं को 14 सो रुपए की धन राशि प्रदान की जाती है वही urban Janani Suraksha Yojana में शहरी क्षेत्र की महिलाओं को हजार रुपए की राशि दी जाती है। यह धनराशि इन महिलाओं के खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है। इसके अलावा आशा वर्कर्स को भी इन महिलाओं का स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने के लिए अलग से धनराशि दी जाती है।
Conclusion: जननी सुरक्षा योजना 2023 गरीब महिलाओं को प्रेगनेंसी जैसे क्रिटिकल समय में सपोर्ट देने के लिए बहुत जरुरी हैI इस योजना के माध्यम से महिलाओं और होने वाले बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्च्ति किया जा सकता हैI यह योजना भारत के सभी राज्यों में चलाई जा रही हैI नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत इस योजना के द्वारा महिलाओं के खाते में डायरेक्ट 1400 रुपये ट्रान्सफर किये जाते हैं एवं अन्य हेल्थ बेनेफिट्स भी दिए जाते हैंI
धन्यवाद!