Mango Seed Uses: फलों का राजा आम जितना स्वादिष्ट है उतना ही फायदेमंद भी है। गर्मियों में आम का स्वाद चखना कौन नहीं चाहेगा। मैंगो शेक और आम का स्वाद सब को पसंद है। स्वाद के साथ साथ आम बहुत ही पौष्टिक और बलवर्धक भी है। लेकिन आम की गुठली, आम से भी अधिक औषधीय गुणों वाली होती है। Mango Seed खाने के फायदे इतने अधिक हैं की इनको जानने के बाद आप आम खाने के बाद कभी इसकी गुठलियां नहीं फेकेंगे।

औषधीय गुणों से भरपूर है आम की गुठलियां, जानें Mango Seed के इन गुणों के बारे में
जैसे आम फलों का राजा है, स्वाद और सेहत दोनो से भरपूर आम की गुठलियां भी औषधीय गुणों वाली होती हैं। आयरन, जिंक, पोटेशियम जैसे खनिजों से युक्त Mango Seed बहुत फायदेमंद होता है। हाई बीपी डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में आम की गुठली खाने के बहुत फायदे हो सके हैं। कैल्शियम और कॉपर भी आम की गुठली में भरपूर पाया जाता है। इसी वजह से आम की गुठली का उपयोग स्वास्थ्य और सेहत को सही बनाए रखने के लिए किया जा सकता है।
- Lunar Eclipse 2023: Find the Date and Time of Chandra Grahan
- 7th pay commission: 30,000 तक सैलरी में उछाल से कर्मचारियों में खुशी की लहर
- Solar Penal rs.500: सिर्फ 500 रूपयों के खर्च में पाये पूरे घर के लिए बिजली फ्री और साथ में करें बम्पर कमाई
- UP Police Recruitment 2023: 40,000 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू
इन रोगों में काम आती हैं आम की गुठलियां, इस तरह से कर सकते हैं उपयोग
आम को पौष्टिक और वाजीकारक गुणों वाला माना जाता है। इसलिए आम का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आम की गुठली भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका उपयोग पाचन शक्ति बढ़ाने, डायबिटीज, हाई बीपी और कोलेस्ट्रोल जैसी समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है। इन समस्याओं में आम की गुठली का चूर्ण बनाकर खाना फायदेमंद रहता है।
हाई कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए आम की गुठली है फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाना आज आम समस्या हो गई है। बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए बहुत खतरनाक होता है, ऐसे में आम की गुठली खाना बहुत फायदेमंद रहता है। आम की गुठली से कोलेस्ट्रोल को नियमित रखने में मदद मिलती है। हार्ट से रिलेटेड बीमारियो से बचने के लिए Mango Seed का उपयोग करना शुरू कर दें।
महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है Mango Seed (आम की गुठली), इन रोगों में कर सकते हैं उपयोग
पुरुषों और महिलाओं दोनो के लिए ही आम की गुठली समान गुणों वाली है। खासकर महिलाओं को होने वाली पीरियड्स की समस्या में यह बहुत फायदेमंद है। जिन महिलाओं को पीरियड्स टाइम पर नही आता है उनको आम की गुठली का चूर्ण जरूर सेवन करना चाहिए। पीरियड्स में होने वाले दर्द में भी Mango Seed फायदेमंद रहती है।
डाइजेशन बढ़ाने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने लिए भी उपयोगी हैं आम की गुठलियां
आम की गुठली पाचक गुणों वाली होती है। अगर आपका पाचन खराब है या भूख कम लगती है तो आम की गुठली के चूर्ण को मट्ठे के साथ सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही आम की गुठली में ही इम्यूनिटी वर्धक गुण भी पाए जाते हैं। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आम की गुठली और आंवले का चूर्ण मिलाकर सेवन करना चाहिए।