Monsoon Update 2023: दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूर्वी बिहार में दस्तक दे दी है। परंतु यूपी में और देश के कुछ राज्यों में अभी भी बहुत तेज गर्मी पड़ रही है लोग मानसून के लिए इंतजार कर रहे हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक है । आसमान से मानो आग बरस रही है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे।
मौसम विभाग केंद्र अमौसी के मौसम वैज्ञानिक ए. के. सिंह के अनुसार यूपी में मानसून दाखिल होने की सामान्य तारिख 18 जून है। परन्तु इस बार नियत समय पर मानसून आने की कोई उम्मीद नहीं है मौसम विभाग ने 14 एवम 15 और 18 या 19 जून को कुछ हिस्सों में थोडी बहुत बारिश होने की संभावना जताई है। और राहत की खबर ये है कि देश में केरल के रास्ते मानसून आगे बढ़ रहा है जिससे कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश।
Monsoon Update 2023: अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय, उप हिमालय ,पश्चिमी बंगाल ,सिक्किम में बहुत तेज बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। अरुणाचल प्रदेश ,दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु, पांडुचेरी के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। सरकार ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। असम में अगले 10 दिनों में पूरे साल भर की एक चौथाई वर्षा हो सकती है पर जानलेवा बाढ़ आने के आसार जताए जा रहे हैं।
और पढ़ें:
- 7th pay commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर , खाते में इस दिन आएंगे 2 लाख 18 हजार रूपये
- DA Arrear के Paisa को लेकर new update: 2 से 2.5 लाख तक मिल सकता है Arrear का पैसा
- Ladli Behna Yojana : लाडली बहना योजना महिलाओ के लिए सौगात, हर महीने 1000 रूपये ट्रांसफर करेगी सरकार।
- Sahara India : सहारा इंडिया की भूमि की खरीद-फरोख्त के मामले ने लिया नया मोड़,करोड़ों की जमीन से जुड़ा है मामला
चक्रवात बिपरजॉय का असर किन राज्यों पर अधिक है।
Monsoon Update 2023: आईएमडी के अनुसार चक्रवात बिपर जॉय का असर बहुत से राज्यों पर देखने को मिल सकता है। उनमें से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान ,उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को मामूली बारिश की संभावना जताई जा रही है। राजधानी दिल्ली में 15 व 16 जून को बादल छाए रहेंगे ।साथ ही कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती हैं। जिससे लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
मछुवारों को दी गई समुंदर से दूर रहने की चेतावनी।
दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होने के आसार हैं। हवाएं तेज होकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं ।जिसको देखते हुए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को मछली ना पकड़ने की एवम किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम से समुद्र के पास न जाने की सलाह दी है।
अब तक कहां पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून की उत्तरी सीमा अक्षांश से गुजर रही है। यह 15 डिग्री उत्तर से होकर कारवार , चिकमगलूर, बेंगलूर, धर्मपुरी से 80 डिग्री पूर्व में है। दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। नागालैंड, मिजोरम ,मणिपुर ,त्रिपुरा आदि राज्यों में इसकी दस्तक है। अगले 48 घंटों के भीतर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है।
धन्यवाद