Tata Steel Utility News: कर्मचारियों के लंबे समय से अटके LTC और पेट्रोल अलाउंस पर हुआ समझौता, खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे।

Tata Steel Utility News: टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। काफी समय से कर्मचारियों का लीव ट्रैवल्स कंसेशन LTC  और पेट्रोल अनाउंस अटका हुआ था । जिस पर अब समझौता कर दिया गया है। पेट्रोल अलाउंस का फैसला 4 साल के लिए किया गया है ।

वही एलटीसी का फैसला 2 साल के लिए किया गया है। LTC 2024 तक लागू रहेगा। पेट्रोल अलाउंस 2027 तक लागू रहेगा। साथ ही साथ कर्मचारियों के 2022 से लेकर 2023 तक के एरियर का भुगतान किया जाएगा। इससे पुरानी ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में 8100 रूपए और नई ग्रेड के कर्मचारियों में 9100 रूपए की वृद्धि होगी।

Tata Steel

क्या है टाटा स्टील यूआईएसएल का समझौता?

Tata Steel Utility News : जुस्को (जमशेदपुर टाटा स्टील यूआईएसएल) का काफी लंबे समय से पड़ा एलटीसी और वाहन भत्ते का समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए गए।  दोनों समझौते काफी समय से अटके हुए थे। जिस पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए गए। हस्ताक्षर करने वालो मे टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा, सीएफओ मनीष अग्रवाल , जीएम एचआर अमर चोधा जबकि जुस्को संगठन की तरफ से अध्यक्ष रघुनाथ पाण्डे, वर्किंग प्रेसिडेंट अरुण तिवारी, डिप्टी प्रेसिडेंट मनीष दुबे शामिल थे।

और पढ़ें:

इस समझौते का लाभ किनको मिलेगा?

Tata Steel Utility News: इस समझौते का लाभ टाटा स्टील यूआइएसएल के सभी कर्मचारियों को होगा । जिसमे टाटा स्टील से ट्रांसफर होकर गए कर्मचारियों (पुराना ग्रेड) 260 कर्मचारी और नई ग्रेड के 360 कर्मचारी शामिल हैं। साथ में सेवानिवृत कर्मचारियों को भी एरियर दिया जाएगा। इस समझौते के तहत एलटीसी और करियर अलाउंस राशि का भी भूगतान किया जायेगा। इस समझौते के अनुसार नए ग्रेड के कर्मचारियों को पहली बार कार अलाउंस दिया जाएगा। जिससे कर्मचारियों के वेतन में लाभ होगा।

कर्मचारियों को पहले और अब एलटीसी में कितना फर्क मिलेगा।

पहले 18,163 रूपए प्रति माह बेसिक वेतन पर 27,000 रूपए मिलता था ।अब के समझौते के बाद बेसिक वेतन 29,000 रूपए की राशि पर 35,600 रुपए मिलेगा। और जिन कर्मचारियों को बेसिक वेतन 18,163 रूपए मिलता था। उनको 29,000 एलटीसी मिलता था। लेकीन अब इस ग्रेड के कर्मचारियों के लिए 29,000 से अधिक वेतन मिलेगा। उनको अब 37,600 रूपये दिए जाएंगे।

एनटीसी समझौते के मुख्य तथ्य।

  • एक जनवरी 2020 से 2 साल के लिए पी ग्रेड, जी ग्रेड और के ग्रेड कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
  • इसके बाद एलटीसी का समझौता 2024 में किया जाएगा।
  • बाकी सारे नियम एलटीसी के वो के वो ही है।
  • फरवरी 2023 में हुए वेज समझौते के तहत जो कर्मचारी लाभान्वित है उनको सारी सुविधाएं दी जाएगी।
  • पुराने ग्रेड के कर्मचारियों को LTC  में 8100 रुपए और नई ग्रेड के कर्मचारियों को एलटीसी 9100 रूपए की बढ़ोतरी की गई हैI
jmcdelhi Home page

Leave a Comment