UP Police Constable Bharti 2023: जल्द ही जारी होने वाला है यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया का 35000 से अधिक पदों पर नोटिफिकेशन, जाने latest अपडेट

UP Police Constable Bharti 2023: उत्तर प्रदेश में जल्द ही 35000 से अधिक पदों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा । यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए Good news है। जो युवा यूपी पुलिस भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं वे इसके लिए online apply करके भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के पदों की भरमार होने वाली है क्योंकि जल्द ही यूपी पुलिस में 35000 से अधिक पदों पर कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी । इसके लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। यूपी पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की Website पर नजर बनाए रखें जिससे नोटिफिकेशन जारी होते ही तुरंत इसके बारे में जानकारी मिल सके। 

UP Police Constable Bharti 2023

कितने पदों पर होगी UP Police Constable Bharti :2023 

सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार यूपी पुलिस में कुल 35700 पद पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए रिक्त है। जिन्हें सरकार जल्द ही भरने की तैयारी कर रही है। कुल 35700 पदों में 26382 पद कांस्टेबल के लिए, 8540 पद पीएसी के लिए ,1582 पद जेल वार्डन के लिए और 172 पद फायरमैन के लिए शामिल है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करके जुलाई 2024 तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कर लेगा। 

UP POLICE CONSTABLE BHARTI 2023 की Selection Process 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की selection process  में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद Documents verification होगा और उसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा। तीनों प्रक्रिया होने के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची में आने वाले उम्मीदवारों यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में उत्तीर्ण माने जाएंगे। 

UP Police Constable Bharti 2023 की लिखित परीक्षा का पैटर्न

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पैटर्न जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा का समय 2 घंटे रखा जाएगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रिजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किए जाएंगे इस प्रकार कुल  300 अंक का पेपर होगा। 

UP Police Constable Bharti 2023 के लिए eligibility (पात्रता) 

यदि आप यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपमें निम्न पात्रता होनी चाहिए-

शैक्षणिक योग्यता – कम से कम 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। 

शारीरिक मापदंड- 

 उम्र

  • (पुरुष) – 18 से 22 वर्ष
  • (महिला) – 18 से 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को उम्र में 5 वर्ष की छूट दी जाती है। 

शारीरिक लंबाई – 

  • पुरुष 168 सेंटीमीटर
  • महिला 152 सेंटीमीटर

वजन

  • कम से कम 40 kg 

सीने की चौड़ाई (पुरुषों में) –

  • बिना फुलाए 79cm. 
  • फुलाने पर 84 cm. 
jmcdelhi Home page

Leave a Comment